गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश चुनाव-2017

himachal pradesh and gujarat election 2017

प्रश्न-हाल ही में संपन्न हुए गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश चुनाव से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) हिमाचल प्रदेश की विधानसभा का चुनाव दो चरणों में संपन्न हुआ।
(ii) गुजरात विधानसभा का चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुआ।
(iii) गुजरात विधानसभा चुनाव में नोटा (NOTA) को 1.8 प्रतिशत मतों के साथ 551615 मत प्राप्त हुए।
(iv) हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल (iii) एवं (iv)
(b) केवल (i), (ii) एवं (iv)
(c) केवल (ii), (iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 18 दिसंबर, 2017 को निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात विधान सभा के चुनाव परिणाम घोषित किए गए।
  • गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की 12वीं विधानसभा का कार्यकाल 7 जनवरी, 2018 को तथा गुजरात की 13वीं विधानसभा का कार्यकाल 22 जनवरी, 2018 को समाप्त हो रहा है।
    हिमाचल प्रदेश विधान सभा-
  • निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत हिमाचल प्रदेश की विधानसभा का चुनाव एक चरण में 9 नवंबर, 2017 को संपन्न हुआ।
  • 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कुल 74.61 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • घोषित चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 48.8 प्रतिशत मतों के साथ सर्वाधिक 44 सीटें प्राप्त हुईं। वहीं सत्तारूढ़ दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) को 41.7 प्रतिशत मतों के साथ कुल 21 सीटें प्राप्त हुईं।
  • इसके अतिरिक्त भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 1 सीट तथा स्वतंत्र उम्मीदवारों को 2 सीटें प्राप्त हुईं।
  • इसमें नोटा (Nota) को 0.9 प्रतिशत मतों के साथ 34232 मत प्राप्त हुए।
  • हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बहुमत के लिए 35 सीटों पर विजय हासिल करना आवश्यक था।
  • इस प्रकार हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने भारी बहुमत से विजय प्राप्त की।
  • 27 दिसंबर, 2017 को भाजपा नेता जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • उल्लेखनीय है कि जय राम ठाकुर ने राज्य के सेराज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चेतराम को पराजित किया था।
  • ये वर्ष 1998 से लगातार हिमाचल प्रदेश विधानसभा हेतु चुने जाते रहे हैं।
  • ये हिमाचल प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं।
    गुजरात विधानसभा-
  • गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं, जिसमें से 13 सीटें अनुसूचित जातियों के लिए तथा 27 सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं।
  • निर्वाचन आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किया गया।
  • प्रथम चरण में 9 दिसंबर, 2017 को 89 विधानसभा क्षेत्रों के लिए तथा द्वितीय चरण में 14 दिसंबर, 2017 को 93 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव संपन्न हुआ।
  • गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 68.41 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • 18 दिसंबर, 2017 को गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम में कुल 182 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 49.1 प्रतिशत मतों के साथ 99 सीटों पर विजय मिली, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को कुल 41.4 प्रतिशत मतों के साथ 77 सीटें प्राप्त हुईं।
  • इसके अतिरिक्त राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 1 सीट, भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2 सीटें तथा स्वतंत्र उम्मीदवारों को 3 सीटों पर विजय प्राप्त हुई।
  • उल्लेखनीय है कि इस गुजरात विधान सभा चुनाव में नोटा (Nota) को 1.8 प्रतिशत मतों के साथ 551615 मत प्राप्त हुए।
  • गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगातार छठवीं बार जीत मिली।
  • 26 दिसंबर, 2017 को विजय रूपानी ने व्यक्ति के रूप में गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया।
  • राज्यपाल ओ.पी. कोहली ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
  • इसके साथ ही नितिन पटेल को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई।
  • विजय रूपानी दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने हैं।
  • इससे पूर्व 7 अगस्त, 2016 को वे आनंदीबेन पटेल के स्थान पर गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे।
  • विजय रूपानी का जन्म 2 अगस्त, 1956 को रंगून (वर्तमान में म्यांमार स्थित यंगून) में हुआ था।
  • वे वर्ष 2006-2012 के बीच राज्य सभा सदस्य रहे।

संबंधित लिंक
http://eciresults.nic.in/
http://pib.nic.in/newsite/printrelease.aspx?relid=174208
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=172060
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173282
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173297
http://www.thehindu.com/elections/gujarat-2017/vijay-rupani-sworn-in-as-chief-minister-of-gujarat/article22279779.ece
http://www.thehindu.com/elections/himachal-pradesh-2017/jairam-thakur-takes-oath-as-himachal-pradesh-chief-minister/article22285020.ece