BWF इंडिया ओपन सुपरसीरीज-2017

bwf 2017 WORLD SUPERSERIES TOURNAMENT

प्रश्न-BWF इंडिया ओपन सुपरसीरीज 2017 का महिला एकल का खिताब किसने जीता?
(a) पी.वी. सिंधु
(b) कैरोलीना मारिन
(c) साइना नेहवाल
(d) सुंग जी यून
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 मार्च से 2 अप्रैल, 2017 के मध्य BWF इंडिया ओपन सुपरसीरीज 2017 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में महिला एकल का खिताब पी. वी. सिंधु ने विश्व चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी कैरोलीना मारिन को हराकर जीता।
  • सिंधु इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहली बार पहुंची थीं और पहली बार में ही वह इसे जीतने में सफल रहीं।
  • पुरुष एकल का खिताब डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन ने ताइवान के चाऊ तियान चेन को हराकर जीता।
  • पुरुष युगल के फाइनल में मार्कस फर्न गिडिओन और केविन सन्जा सुकामुल्जो की जोड़ी ने रिकी कारान्डासुवा और अंग्गा प्रातमा की जोड़ी को हराया।
  • ये चारों खिलाड़ी इंडोनेशिया के हैं।
  • महिला युगल के फाइनल में शिहो तनाका और कोहारु योनेमोटो की जोड़ी ने नाओको फुकुमान और कुरूमी युनाओ की जोड़ी को हराया।
  • ये चारों महिला खिलाड़ी जापान की हैं।
  • मिश्रित युगल के फाइनल में लू काई और हुआंग याकिआंग की जोड़ी ने झेंग सिवेई और चेन किंगचेन की जोड़ी को हराया।

संबंधित लिंक
http://bwfworldsuperseries.com/tournaments/2940/yonex-sunrise-india-open
http://bwfworldsuperseries.com/results/2940/yonex-sunrise-india-open/podium/
http://bwfworldsuperseries.com/about/