89वां ऑस्कर पुरस्कार-2017

The Oscars 2017 | 89th Academy Awards

प्रश्न-89वें ऑस्कर पुरस्कार में किस अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पुरस्कार प्रदान किया गया-
(a) केसी एफ्लेक
(b) एन्ड्र्यू गारफील्ड
(c) रयान गोस्लिंग
(d) वीगो मारटेनसेन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 फरवरी, 2017 को अमेरिकी फिल्म उद्योग के सर्वाधिक प्रतिष्ठित 89 वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार डॉल्बी थियेटर, लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में प्रदान किये गये।
  • यह पुरस्कार ‘ऑस्कर पुरस्कार’ के नाम से भी प्रसिद्ध हैं।
  • प्रमुख पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है-
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म-मूनलाइट (निर्देशक-बैरी जेनकिंस)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-डेमियन चैजले (फिल्म-ला ला लैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-केसी एफ्लेक (फिल्म-मैनचेस्टर बाइ द सी)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-एमा स्टोन (फिल्म-ला ला लैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता-महेर्शला अली (फिल्म-मूनलाइट)
  • सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री-विओला डेविस (फिल्म-फेंसेस)
  • सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म-जूटोपिया (निर्देशक-बायरन हावर्ड, रिच मूर)
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन-लीनस सैंडग्रेन (फिल्म-ला ला लैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइन-कोलीन एटवूड (फिल्म-फैंटास्टिक बीस्ट्स एंड ह्वेयर टू फाइंड देम)
  • सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र (Documentary)-ओ.जेःमेड इन अमेरिका (निर्देशक-इज्रा एडेलमैन)
  • सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत-जस्टिन हर्विट्ज (फिल्म-ला ला लैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म-द सेल्समैन (निर्देशक-अशगर फरहदी), ईरान
  • ध्यातव्य है कि इस बार फिल्म ला ला लैंड को रिकॉर्ड 14 श्रेणियों में नामित किया गया था। उसे सर्वाधिक 6 श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि महेर्शला अली अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम मुस्लिम व्यक्ति बने।

संबंधित लिंक
http://oscar.go.com/winners
https://www.oscars.org/oscars/ceremonies/2017