प्रश्न-6-8 सितंबर, 2018 के मध्य बेंगलुरू में आयोजित 6वें बेंगलुरू स्पेस एक्सपों का उद्घाटन किसने किया?
(a) डॉ.के. सिवन
(b) रविशंकर प्रसाद
(c) राजनाथ सिंह
(d) निर्मला सीतारमण
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 6-8 सितंबर, 2018 के मध्य ‘6वें बेंगलुरू स्पेस एक्सपों’ (6th Bengalure Space Expo), 2018 का आयोजन बेंगलुरू, कर्नाटक में किया गया।
- इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन इसरो के अध्यक्ष डॉ.के. सिवान द्वारा किया गया।
- यह अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है।
- इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा इसरो एवं एट्रिंक्स इसरो की व्यावसायिक इकाई) के सहयोग से किया गया।
- इसका आयोजन भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में निजी उद्योगों की भागीदारी को प्रदर्शित करने के लिए किया गया था।
- इस अवसर पर इसरो ने निजी उद्योगों के लिए छोटे उपग्रहों के साथ पीएसएलवी और छोटे उपग्रह लांच वाहनों के निर्माण की पेशकश की।
- इसके लिए कुल 10,400 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 9000 करोड़ रुपये मूल्य का उत्पादन निजी उद्योगों द्वारा किया जाएगा।
- इस अवसर पर इसरो और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस (CNES) के मध्य निम्नलिखित दो विषयों पर समझौते हुए-
- (i) अंतरिक्ष मिशन के विकास के लिए और
- (ii) गगनयान मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष दवाओं के लिए।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक…
https://www.business-standard.com/article/news-ians/indian-crew-capsule-star-attraction-at-bengaluru-space-expo-118090700966_1.html
http://www.easternmirrornagaland.com/india-france-to-collaborate-on-human-space-mission/