26वां नीरजा भनोट पुरस्कार

Sarojini Agarwal honoured with Neerja Bhanot Award

प्रश्न-अभी हाल में ही किसे 26वें नीरजा भनोट पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया?
(a) सोनम कपूर
(b) सरोजनी अग्रवाल
(c) पूजा ठाकुर
(d) झूलन गोस्वामी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 सितंबर, 2016 को चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने डॉ. सरोजनी अग्रवाल को 26वें नीरजा भनोट पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • लखनऊ में अपनी दिवंगत पुत्री मनीषा की याद में निराश्रित लड़कियों के लिए ‘मनीषा मंदिर’ स्थापित करने हेतु इन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • जहां पर इन्होंने 700 से अधिक लड़कियों को आश्रय प्रदान किया है।
  • यह पुरस्कार ‘द नीरजा भनोट पैन एम ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ द्वारा प्रतिवर्ष उस महिला को प्रदान किया जाता है जिसने सामाजिक अन्याय का सामना धैर्य और एकाग्रता से करते हुए अन्य महिलाओं को भी इसका सामना करने के लिए प्रेरित किया हो।
  • इस पुरस्कार के तहत 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया जाता है।
  • ध्यातव्य है कि यह पुरस्कार नीरजा भनोट की स्मृति में प्रदान किया जाता है जिन्होंने 1986 में ‘पैन एम 73’ वायुयान अपहरण की घटना में अपनी जान देकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने का श्रेष्ठ कार्य किया था।

संबंधित लिंक
http://www.amarujala.com/chandigarh/neerja-bhanot-award-to-lucknow-doctor-sarojini-aggarwal
http://indianexpress.com/article/cities/for-helping-over-700-destitute-girls-stand-on-their-feet-sarojini-agarwal-to-be-honoured-with-neerja-bhanot-award-today-4832277/
http://www.dnaindia.com/india/report-at-80-woman-who-has-raised-800-daughters-wins-neerja-bhanot-award-2543581