17वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) 2016

IIFA

प्रश्न-17 वें ‘अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA)-2016′ में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) पीकू
(b) बाजीराव मस्तानी
(c) बजरंगी भाईजान
(d) तनू वेड्स मनू रिटर्न्स
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 से 26 जून 2016 के मध्य 17वें ‘अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी’ (IIFA) पुरस्कारों के वितरण समारोह का आयोजन मैड्रिड, स्पेन में संपन्न हुआ।
  • आइफा पुरस्कार को बॉलीवुड का ऑस्कर भी कहा जाता है।
  • इस वर्ष इस पुरस्कार समारोह में फिल्म बाजीराव मस्तानी ने सबसे अधिक 13 श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त किया।
  • प्रमुख पुरस्कार और विजेता निम्न रहे-
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म-बजरंगी भाईजान (निर्देशक-कबीर खान)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-संजय लीला भंसाली (फिल्म-बाजीराव मस्तानी)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-रणवीर सिंह (फिल्म-बाजीराव मस्तानी)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-दीपिका पादुकोण (फिल्म-पीकू)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-अनिल कपूर (फिल्म-दिल धड़कने दो)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री-प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)
  • नवोदित अभिनेता-विकी कौशल (फिल्म -मसान)
  • नवोदित अभिनेत्री-भूमि पेडनेकर (फिल्म-दम लगा के हईसा)
  • सर्वश्रेष्ठ कहानी-जूही चतुर्वेदी (फिल्म-पीकू)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक-अमाल मलिक, मंजीत सिंह, और हरमीत सिंह (मीत ब्रदर्स), अंकित तिवारी (फिल्म-रॉय)
  • सर्वश्रेष्ठ गायक-अंगराग महंत (पपोन) (फिल्म-दम लगा के हईशा) गीत-मोह मोह के धागे
  • सर्वश्रेष्ठ गायिका-मोनाली ठाकुर (फिल्म-दम लगा के हईशा) गीत-मोह मोह के धागे
  • सर्वश्रेष्ठ स्क्रीन प्ले-कबीर खान, परवेज शेख, वी. विजेंद्र प्रसाद (फिल्म-बजरंगी भाईजान)
  • आइफा अवार्ड फॉर वूमेन ऑफ द ईयर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को प्रदान किया गया।
  • अभिनेत्री श्रीदेवी को आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.iifa.com/
https://en.wikipedia.org/wiki/17th_IIFA_Awards
http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/deepika-padukone-ranveer-singh-priyanka-chopra-bajirao-mastani-movie-leads-iifa-2016-nominations-2822290/