14वां प्रवासी भारतीय दिवस-2017

The Pravasi Kaushal Vikas Yojana

प्रश्न-7-9 जनवरी, 2017 के मध्य 14वें प्रवासी भारतीय दिवस समागम का आयोजन बेंगलुरू, कर्नाटक में किया गया। इस वर्ष इस समागम के मुख्य अतिथि कौन थे?
(a) डोनाल्ड रामोतार
(b) डॉ. एंटोनियो कोस्टा
(c) मिशेल अश्विन सत्येंद्र अधिन
(d) प्रीति पटेल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7-9 जनवरी, 2017 के मध्य ‘14वें प्रवासी भारतीय दिवस’ समागम का आयोजन बेंगलुरू, कर्नाटक में किया गया।
  • 14 वें प्रवासी भारतीय दिवस का केंद्रीय विषय (Theme) था-‘प्रवासी भारतीय-संबंधों के नए आयाम’ (Redefining Engagement With the Indian Diaspora)।
  • इसका आयोजन विदेश मंत्रालय द्वारा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और कर्नाटक सरकार के सहयोग से किया गया।
  • इस वर्ष के प्रवासी भारतीय दिवस का भागीदार राज्य कर्नाटक था।
  • प्रवासी भारतीय दिवस-2017 में 30 देशों के लगभग 8000 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
  • इस वर्ष इस समागम के मुख्य अतिथि पुर्तगाल के प्रधानमंत्री डॉ. एंटोनियो कोस्टा थे।
  • जबकि सूरीनाम के उपराष्ट्रपति मिशेल अश्विन सत्येंद्र अधिन ने युवा प्रवासी दिवस समागम में  विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया।
  • समागम का पहला दिन (7 जनवरी) युवा प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया गया।
  • युवा प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर ‘भारत को जानो’ सत्र का आयोजन किया गया।
  • ‘भारत को जानो’ सत्र का उद्देश्य, युवा प्रवासी भारतीयों को भारत की परंपराओं, इसकी कला एवं संस्कृति से परिचित कराना था।
  • उल्लेखनीय है कि युवा प्रवासी भारतीय दिवस वर्ष 2015 में आरंभ किया गया था।
  • 8 जनवरी, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस-2017 का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
  • इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश से बाहर भारतीयों को बेहतर मौके दिलाने के उद्देश्य से एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘प्रवासी कौशल’ विकास योजना लांच की।
  • 9 जनवरी, 2017 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 30 प्रवासी भारतीयों/संगठनों को ‘प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार-2017’ प्रदान किया जो निम्नलिखित हैं-
    1. डॉ. गोरुर कृष्णा हरिनाथ (ऑस्ट्रेलिया) सामुदायिक सेवा।
    2. राजाशेखरन पिल्लई वालावूर किजाखाथिल (बहरीन)-व्यापार।
    3. एंटवर्प इंडियन एशोसिएसन (बेल्जियम) सामुदायिक सेवा।
    4. नजीर अहमद मोहम्मद जैकीरियाह (ब्रुनेई)-सामुदायिक सेवा।
    5. मुकुंद भीखूभाई पुरोहित (कनाडा)-व्यापार।
    6. नलिनकुमार सुमनलाल कोठारी (जिबूती)-सामुदायिक सेवा
    7. विनोद चन्द्र पटेल (फिजी)-सामाजिक सेवा।
    8. रघुनाथ मेरी अंटोनिन मेनेट (फ्रांस)-कला एवं संस्कृति।
    9. डॉ. लॉएल एंसन ई. बेस्ट (इस्राइल)-चिकित्सा विज्ञान
    10. डॉ. संदीप कुमार टैगोर (जापान)-कला एवं संस्कृति।
    11. अरीफुल इस्लाम (लीबिया)-सामुदायिक सेवा।
    12. टैन श्री दातो डॉ. मुनियन्डी थाम्बीराजा (मलेशिया)- शिक्षा एवं सामुदायिक सेवा।
    13. प्रविंद कुमार जुगनाथ (मॉरीशस)-लोक सेवा।
    14. डॉ. अंटोनियो कोस्टा (राष्ट्रपति, पुर्तगाल)-लोक सेवा।
    15. डॉ. राघवन सीथारमन (कतर)-व्यापार प्रबंधन
    16. जीनत मुसर्रत जाफरी (सऊदी अरब)-शिक्षा।
    17. सिंगापुर इंडियन एसोशिएसन (सिंगापुर)-सामुदायिक सेवा
    18. डॉ. करानी बालारमन संजीवी (स्वीडन) चिकित्सा।
    19. सुशील कुमार सर्राफ (थाइलैंड)-व्यापार
    20. विंस्टन चंद्रभान डूकरन (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)-लोक सेवा
    21. वासुदेव शामदास श्राफ (यूएई)-सामुदायिक सेवा
    22. इंडिया सोशल एंड कल्चरल सेंटर, अबूधाबी (यूएई)-दानदाता और सामुदायिक सेवा
    23. प्रीति पटेल (ब्रिटेन)-लोक सेवा।
    24. नीना गिल (ब्रिटेन)-लोक सेवा।
    25. हरि बाबू बिंदल (अमेरिका)-पर्यावरण इंजीनियरिंग।
    26. भरत हरिदास बराई (अमेरिका)-लोक सेवा।
    27. निशा देसाई बिस्वाल (अमेरिका)-लोक मामले।
    28. डॉ. महेश मेहता (अमेरिका)-सामुदायिक सेवा।
    29. रमेश शाह (अमेरिका)-सामुदायिक सेवा
    30. डॉ. सम्पतकुमार सिदरंपा शिवांगी (अमेरिका)-सामुदायिक नेतृत्व।
  • गौरतलब है कि प्रसिद्ध न्यायविद डॉ. लक्ष्मीमल सिंघवी की अध्यक्षता में सितंबर, 2000 में गठित समिति द्वारा 9 जनवरी (महात्मा गांधी के वर्ष 1915 में दक्षिण अफ्रीका प्रवास से भारत लौटने की तिथि) को प्रवासी भारतीय दिवस समागम के रूप में आयोजित किए जाने का सुझाव दिया गया था।
  • फलस्वरूप वर्ष 2003 से प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जा रहा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=156091
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=156225
http://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pms-address-at-the-inauguration-of-the-14th-pravasi-bharatiya-divas-convention-in-bengaluru/?comment=disable