106वां भारतीय विज्ञान कांग्रेस, 2019

प्रश्न-3-7 जनवरी, 2019 के मध्य 106 वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस, 2019 का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
(b) लखनऊ विश्वविद्यालय
(c) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
(d) दिल्ली यूनिवर्सिटी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3-7 जनवरी, 2019 के मध्य 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस (106th Indian Science Congress, 2019) का आयोजन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), जालंधर, पंजाब में किया जाएगा।
  • इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि जालंधर में पहली बार भारतीय विज्ञान कांग्रेस आयोजित की जाएगी।
  • इस पांच दिवसीय आयोजन में चिकित्सा, रसायन, पर्यावरण और विज्ञान के अन्य क्षेत्रों सहित 18 पूर्ण सत्र होंगे।
  • 106वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का मुख्य विषय (Theme)- ‘‘भविष्य का भारतः विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ (Future India: Science and Technology) होगा।
  • इस विज्ञान कांग्रेस, की अध्यक्षता लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल करेंगे।
  • साथ ही इसके समानांतर चार मेगा कार्यक्रम बाल विज्ञान सम्मेलन, महिला विज्ञान सम्मेलन, साइंस कम्युनिकेटर्स मीट और विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि 105वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 16-20 मार्च, 2018 के मध्य मणिपुर विश्वविद्यालय, इंफाल (मणिपुर) में किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.sciencecongress.nic.in/science_congress_events.php
https://www.business-standard.com/article/news-ians/106th-indian-science-congress-in-jalandhar-modi-to-inaugurate-118061400976_1.html
http://www.samacharnama.com/106th-indian-science-congress-in-jalandhar-modi-will-inaugurate-know-about-it/