हॉकी एशिया कप (महिला), 2017

women’s hockey Asia Cup

प्रश्न-हाल ही में संपन्न हॉकी एशिया कप (महिला), 2017 का खिताब भारत ने किसे पराजित कर जीत लिया?
(a) चीन
(b) जापान
(c) द. कोरिया
(d) मलेशिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • हॉकी एशिया कप (महिला) का 9वां संस्करण काकामिगाहारा, गिफू (जापान) में संपन्न। (28 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2017)
  • टूर्नामेंट में 8 टीमों ने भाग लिया था।
  • भारतीय महिला टीम ने फाइनल में 1-1 की बराबरी के बाद पेनाल्टी शूट आउट में चीन को 5-4 से पराजित कर दूसरी बार एशिया कप का खिताब (स्वर्ण पदक) जीत लिया।
  • द.कोरिया ने मेजबान जापान को 1-0 से पराजित कर कांस्य पदक जीत लिया।
  • चीन की झोंग जियाकी ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 11 गोल किए।
  • भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पूर्व वर्ष 2004 में नई दिल्ली में संपन्न एशिया कप का पहला खिताब जापान को हराकर जीता था।
  • भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और मुख्य कोच हरेंद्र सिंह थे।
  • इस जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने 6 नवंबर, 2017 की जारी FIH विश्व रैंकिंग में स्पेन को पीछे छोड़कर 10वां स्थान हासिल किया।
  • रैंकिंग में नीदरलैंड शीर्ष पर काबिज है।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/sport/hockey/indian-women-win-asia-cup-qualify-for-hockey-world-cup/article19987232.ece
http://indianexpress.com/article/sports/hockey/india-beat-china-5-4-to-win-women-hockey-asia-cup-4923576/
http://www.asiahockey.org/news/india-defeat-china-in-a-tense-shootout-after-1-1-draw-in-regulation-time/
http://www.asiahockey.org/events/women-asia-cup-2017/
http://www.espn.in/field-hockey/story/_/id/21296866/numbers-india-women-asian-cup-triumph
http://www.news18.com/news/sports/hockey-india-announces-cash-award-for-victorious-indian-womens-hockey-team-1568797.html