हॉकी इंडिया लीग, 2017

Hockey India League 2017

प्रश्न-26 फरवरी, 2017 को संपन्न हॉकी इंडिया लीग, 2017 टूर्नामेंट में ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
(a) फ्लोरीन फुच
(b) मौरित्ज फुर्स्ते
(c) मैथ्यु स्वान
(d) आकाशदीप सिंह
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • हॉकी इंडिया लीग, 2016 (5वां संस्करण) भारत के विभिन्न शहरों में संपन्न। (21 जनवरी से 26 फरवरी, 2017)
  • प्रायोजक-कोल इंडिया (Coal India)
  • प्रतिभागी टीमें (6)- दबंग मुंबई, कलिंगा लांसर्स, उत्तर प्रदेश विजार्ड्स, दिल्ली वेबराइडर्स, रांची रेज एवं जेपी पंजाब वारियर्स।
  • फाइनल स्थल-सेक्टर 42 स्टेडियम, चंडीगढ़।
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • विजेता-कलिंगा लांसर्स (4-1 से), पुरस्कार राशि 2 करोड़ 50 लाख रुपये
  • उपविजेता-दबंग मुंबई, पुरस्कार राशि 1 करोड़ 25 लाख रुपये
  • तीसरा स्थान-उत्तर प्रदेश विजार्ड्स (दिल्ली वेबराइडर्स को पराजित किया)
  • टूर्नामेंट में प्रदत्त पुरस्कार
  • फेयर प्ले ट्रॉफी-कलिंगा लांसर्स
  • हीरो एचिवर अवॉर्ड-फ्लोरीन फुच (दबंग मुंबई)
  • ध्रुव बत्रा मैक्सिमम गोल अवॉर्ड-मौरित्ज फुर्स्ते एवं ग्लेन टर्नर (कलिंगा लांसर्स), दोनों 12-12 गोल
  • पोंटी चड्ढा अपकमिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-हरमनप्रीत सिंह (दबंग मुंबई)
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-फ्लोरीन फुच (दबंग मुंबई)
  • कलिंगा लांसर्स के कप्तान मौरित्ज फुर्स्ते (जर्मनी) एवं दबंग मुंबई के कप्तान मैथ्यु स्वान (ऑस्ट्रेलिया) थे।

संबंधित लिंक
http://league.hockeyindia.org/news/kalinga-lancers-crowned-the-champions-of-coal-india-hockey-india-league/
http://league.hockeyindia.org/
http://league.hockeyindia.org/images/stories/2017/02/CoalIndiaHockey.pdf