हरियाणा में किसानों के लिए जागरूकता अभियान

प्रश्न-जून-जुलाई, 2018 के मध्य हरियाणा सरकार राज्य में किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह जागरूकता कार्यक्रम 20 जून, 2018 से 15 जुलाई, 2018 के मध्य आयोजित होगा।
(b) अभियान के तहत गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
(c) कार्यक्रम के दौरान किसानों को सिर्फ सरकार की किसान कल्याण योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की जाएगी।
(d) अभियान के एक भाग के रूप में सभी जिलों में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 जून, 2018 से 15 जुलाई, 2018 के मध्य हरियाणा सरकार राज्य में किसानों के लिए गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
  • इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान फसल अवशेष (पराली) को जलाने के नकारात्मक प्रभावों, इसके विकल्पों और कई किसान कल्याण योजनाओं पर फोकस किया जाएगा।
  • कार्यक्रमों की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
  • अभियान के एक भाग के रूप में सभी जिलों में सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा।
  • हरियाणा राज्य के कृषि विभाग द्वारा एक पोर्टल विकसित किया गया है जिससे अधिकारी संबंधित जिलों से किसानों के बायोडाटा को अपलोड करेंगे।
  • यह पोर्टल प्रगतिशील किसानों के विषय में जानकारी साझा करेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.prharyana.gov.in/hi/haraiyaanaa-kae-karsai-evan-kaisaana-kalayaana-vaibhaaga-kae-paradhaana-sacaiva-daa-abhailakasa-1