स्पेस एल्स ‘मून लूप’ के पहले यात्री की घोषणा

प्रश्न-स्पेस एक्स ‘मून लूप’ मिशन के तहत चयनित निजी अंतरिक्ष यात्री का संबंध किस देश से है?
(a) चीन
(b) जापान
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) जर्मनी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18 सितंबर, 2018 को स्पेस एक्स के मुख्यालय द्बेवधोर्न (कैलिर्फोनिया, यूएसए) में ‘मून लूप’ अभियान के तहत चंद्रमा की सैर हेतु पहले निजी यात्री के नाम की घोषणा की गई।
  • 42 वर्षीय जापानी अरबपति एवं ऑनलाइन फैशन उद्योगपति युसाकू माइजावा को वर्ष 2023 तक भेजे जाने वाले इस मिशन के लिए चुना गया है।
  • युसाकू माइजावा ने अपने साथ 8 अन्य कलाकारों को भी ले जाने की इच्छा व्यक्त की।
  • गौरतलब है कि अब तक केवल 24 मानव चंद्रमा पर गए हैं जिसमें से सभी अमेरिकी नागरिक थे। उनमें से 12 लोग चंद्रमा पर उतरे थे।
  • नासा द्वारा दिसंबर, 1972 में भेजा गया अपोलो 17 आखिरी मिशन था, जब मानव ने चंद्रमा पर चहलकदमी की थी।
  • युसाकू माइजावा गत वर्ष न्यूयॉर्क की एक कला प्रदर्शनी में जीन-माइकल वासक्युएट के 110.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के ‘पेंटिंग’ खरीदने के कारण चर्चित हुए थे।

संबंधित लिंक…
https://www.bbc.com/news/science-environment-45550755
http://www.loopslu.com/content/first-passenger-signed-trip-moon-4
https://www.spacex.com/webcast