साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार-2017

Sahitya akademi yuva puraskar 2017

प्रश्न-22 जून, 2017 को साहित्य अकादमी ने 24 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार-2017 की घोषणा की। किसे हिंदी भाषा के साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्माानित किया जाएगा?
(a) सूर्यस्नात त्रिपाठी
(b) चंदन कुमार झा
(c) हेमचंद्र बेलवाल
(d) तारो सिदिक
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 जून, 2017 को साहित्य अकादमी ने 24 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार-2017 की घोषणा की।
  • पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई।
  • साहित्य अकादमी के अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में गुवाहाटी में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में इसे अनुमोदित किया गया।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार 16 कविता संग्रहों, 6 कहानी संग्रहों, 2 आत्मकथाओं तथा 1 निबंध के लिए प्रदान किए जाएंगे।
  • कविता संग्रह के लिए पुरस्कृत कवि हैं-प्रीतम बरूआ (असमिया), बिजित गोरा रामसियारी (बोडो), रजिन्दर रांझा (डोगरी), तारो सिदिक (हिंदी), निगहत साहिबा (कश्मीरी), अमेय विश्राम नायक (कोकणी), चंदन कुमार झा (मैथिली), खंज्नोकपम कृष्णमोहन सिंह (मणिपुरी), शरण मुस्कान (गुरुड़) (नेपाली), सूर्यस्नात त्रिपाठी (ओड़िया), हरमन (पंजाबी), हेमचंद बेलवाल (संस्कृत), मैना टुडु (संताली), रेखा सचदेव पोहाणी (सिंधी), जे. जय भारती (मानुषी) (तमिल), तथा मर्सी मारग्रेट (तेलुगु)।
  • कहानी-संग्रहों के लिए पुरस्कृत कहानीकार हैं-शमीक घोष (बांग्ला), राम मोरी (गुजराती), शांति के. अपन्ना (कन्नड), अवस्थी शशिकुमार (मलयालम) और उम्मेद धानियां (राजस्थानी)।
  • आत्मकथा के लिए पुरस्कृत लेखक हैं-मनु एस. पिल्लै (अंग्रेजी) तथा रशीद अहमद खान (उर्दू)।
  • निबंध के लिए पुरस्कृत निबंधकार हैं-राहुल कौसंबी (मराठी)।
  • ये पुरस्कार उन कृतियों के लिए प्रदान किए जाते हैं, जिन लेखकों की उम्र पुरस्कार वर्ष की 1 जनवरी को 35 वर्ष या उससे कम है।
  • पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50,000/- रुपये की राशि एक विशेष समारोह में प्रदान की जाएगी।

संबंधित लिंक
http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/pdf/yuvapuraskar-announced-2017_h.pdf
https://khabar.ndtv.com/news/literature/regional-poets-lead-sahitya-akademi-yuva-puraskar-1716224