सागर नौका आईएनएसवी तारिणी भारतीय नौसेना में शामिल

सागर नौका आईएनएसवी तारिणी भारतीय नौसेना में शामिल

प्रश्न-18 फरवरी, 2017 को दूसरी सागर नौका आईएनएसवी तारिणी को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस नौका का डिजाइन किस राज्य के प्रसिद्ध तारा-तारिणी मंदिर से प्रेरित है?
(a) केरल
(b) मध्य प्रदेश
(c) ओडिशा
(d) राजस्थान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 फरवरी, 2017 को आईएनएस मंडोवी बोट पूल (गोवा) पर आयोजित समरोह में दूसरी सागर नौका-‘आईएनएसवी तारिणी’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
  • इस अवसर पर भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लनबा उपस्थित थे।
  • आईएनएसवी तारिणी का निर्माण मैसर्स एक्वेरियस शिपयार्ड प्राइवेट लि., दिवर (गोवा) ने किया है।
  • उल्लेखनीय है कि इस सागर नौका का नाम ओडिशा राज्य के गंजाम जिले के प्रसिद्ध तारा-तारिणी मंदिर से प्रेरित है।
  • तारिणी शब्द का अर्थ संस्कृत में ‘तारने वाला’ है।
  • गौरतलब है कि ‘महादेई’ के बाद ‘तारिणी’ भारतीय नौसेना का दूसरा नौकायन पोत है।
  • सागर नौका ‘तारिणी’ को भारतीय नौसेना के ‘विश्व की पहली महिला परिनौसंचालन (Circumnavigation) अभियान के लिए रखा गया है।
  • भारतीय नौसेना ने समुद्री नौवहन गतिविधियों में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस अभियान की परिकल्पना की गई है।
  • इस अभियान के लिए लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में 6 महिला अधिकारियों के दल का चयन किया गया है।

संबंधित लिंक
https://www.indiannavy.nic.in/content/insv-tarini-inducted-all-woman-crew-scheduled-sail-her-around-globe-commencing-august-2017
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=158551
http://navbharattimes.indiatimes.com/india/sailboat-insv-tarini-inducted-into-indian-navy/articleshow/57226862.cms