सघन डायरिया नियंत्रण अभियान

प्रश्न-15 जुलाई, 2018 से हरियाणा में सघन डायरिया नियंत्रण अभियान संचालित किया जाएगा। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह अभियान 30 जुलाई, 2018 तक संचालित किया जाएगा।
(b) यह अभियान हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा।
(c) इस अभियान के तहत 6 वर्ष से कम आयु के लगभग 26.5 लाख बच्चों हेतु राज्य के सभी घरों में ओआरएस तथा जिंक के पैकेट वितरित किए जाएंगे।
(d) अभियान के दौरान माताओं को 6 माह से कम आयु वर्ग के बच्चों को स्तनपान कराने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 जुलाई, 2018 को प्रकाशित खबरों के अनुसार हरियाणा में 15-30 जुलाई, 2018 के मध्य सघन डायरिया नियंत्रण अभियान संचालित किया जाएगा।
  • यह अभियान हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा।
  • इस अभियान के तहत 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के लगभग 26.5 लाख बच्चों हेतु राज्य के सभी घरों में ओआरएस तथा जिंक के पैकेट वितरित किए जाएंगे।
  • इस अभियान का लक्ष्य राज्य में डायरिया से होने वाले बच्चों की मृत्युदर को शून्य करना है।
  • अभियान के तहत निर्माण स्थलों, स्लम तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, जहां पर ओआरएस (ORS) और जिंक का पैकेट वितरित होगा।
  • इस अभियान के दौरान माताओं को 6 माह से कम आयु वर्ग के बच्चों को स्तनपान कराने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।

संबंधित लिंक…
http://prharyana.gov.in/hi/haraiyaanaa-savaasathaya-vaibhaaga-davaaraa-15-sae-30-jaulaai-2018-taka-saghana-daayaraiyaa
https://samajiksatta.com/2018/07/06/%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%9A-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%9B%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%AA%E0%A4%B0/