संयुक्त द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘वरुण’

Joint Indian-French naval exercise 'Varuna' begins

प्रश्न-अभी हाल ही में किन दो देशों की नौसेनाओं के मध्य संयुक्त द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘वरुण’ प्रारंभ हुआ?
(a) भारत एवं रूस
(b) भारत एवं अमेरिका
(c) भारत एवं फ्रांस
(d) भारत एवं ब्रिटेन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 अप्रैल, 2017 को भारत एवं फ्रांस की नौसेनाओं के मध्य संयुक्त द्विपक्षीय नौसेन्य अभ्यास, ‘वरुण’ फ्रांस के भूमध्य सागर तट के टुलॉन (Toulon) बंदरगाह पर प्रारंभ हुआ।
  • यह नौसैन्य अभ्यास 30 अप्रैल, 2017 तक चलेगा।
  • इस नौसैन्य अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज लक्षित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मुंबई, राडार की नजर से बचने वाला पोत आईएनएस त्रिशूल और फ्लीट टैंकर आईएनएस आदित्य हिस्सा ले रहे हैं।
  • ये जहाज भारतीय नौसेना के भूमध्यसागर और अफ्रीका के पश्चिमी तट में तैनात पोतों का हिस्सा हैं।
  • ज्ञातव्य है कि संयुक्त द्विपक्षीय नौसेन्य अभ्यास ‘वरुण’ की शुरूआत वर्ष 2000 में हुई थी।
  • गतवर्ष (2016) यह अभ्यास भारतीय तट पर आयोजित किया गया था।

संबंधित लिंक
http://www.indiandefensenews.in/2017/04/india-france-carry-out-joint-naval.html
http://www.ndtv.com/india-news/india-france-carry-out-joint-naval-exercise-1685527
http://www.india.com/news/agencies/joint-indian-french-naval-exercise-varuna-begins-2063730/