संकल्प बस सेवा

UP CM Adityanath flags off 50 'Sankalp Seva' buses in Lucknow

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य की सरकार द्वारा संकल्प बस सेवा शुरू की गई है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) बिहार
(d) उत्तराखंड
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 11 अक्टूबर, 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ‘संकल्प सेवा’ (बस सेवा) का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संकल्प सेवा की 50 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • आम जन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश के सभी असेवित गांवों को संकल्प बस सेवा से जोड़ा जा रहा है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश के लगभग 98 हजार आबाद ग्रामों में मात्र 59 हजार 560 गांवों में ही परिवहन सेवाएं उपलब्ध थीं।
  • असेवित गांवों को बस सुविधा प्रदान करने हेतु परिवहन निगम को 38 हजार 254 असेवित गांवों हेतु परिवहन सेवा प्रदान करने का लक्ष्य सौंपा गया था।
  • इस कार्य हेतु प्रत्येक वर्ष 9 हजार 563 असेवित गांवों को परिवहन सुविधा देने के लिए चरणवार कार्रवाई प्रारंभ की गई है।
  • इसी क्रम में नवंबर, 2017 तक वर्ष 2017-18 हेतु लक्षित 9 हजार 563 गांवों को परिवहन सेवाओं से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • वर्तमान सरकार द्वारा 6 माह के कार्यकाल में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से 4 हजार 766 गांवों को परिवहन सेवा से जोड़ा गया है।

संबंधित लिंक
http://information.up.nic.in/View_Hindinews.aspx?id=698
http://www.uttarpradesh.org/uttarpradesh/sankalp-bus-service-upsrtc-33795/