विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस

World cerebral palsy day 2017

प्रश्न-‘विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 6 अक्टूबर
(b) 4 अक्टूबर
(c) 3 अक्टूबर
(d) 1 अक्टूबर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 अक्टूबर, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस’ (World Cerebral Palsy Day) मनाया गया।
  • इस दिवस का उद्देश्य सेरेब्रल पाल्सी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
  • सेरेब्रल पाल्सी को ‘प्रमस्तिष्क पक्षाघात’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह मस्तिष्कीय क्षति बच्चों के जन्म के पहले, जन्म के समय और जन्म बाद कभी भी हो सकती है।
  • इसमें जितनी ज्यादा मस्तिष्क की क्षति होगी उतनी ही अधिक बच्चों में विकलांगता की गंभीरता बढ़ जाती है।
  • इस बीमारी को सर्वप्रथम ब्रिटिश सर्जन बिलियन लिटिल ने 1860 ई. में पता लगाया था।
  • इस रोग के मुख्य कारणों में बच्चे के मस्तिष्क के विकास में व्यवधान आने या मस्तिष्क में चोट होती हैं।
  • कुछ अन्य कारण इस प्रकार हैं-
    (i) गर्भावस्था के दौरान मां को संक्रमण।
    (ii) मां व बच्चे के रक्त समूह का न मिलना।
    (iii) मां के गर्भ में बच्चे का अस्वाभाविक विकास आदि।
  • वर्तमान में संपूर्ण विश्व में लगभग 17 मिलियन लोग सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित हैं।

संबंधित लिंक
https://worldcpday.org/about-us/
https://worldcpday.org/our-campaign/public-awareness/
http://bccerebralpalsy.com/events/world-cp-day/