विश्व मलेरिया दिवस

प्रश्न-‘विश्व मलेरिया दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 24 अप्रैल
(b) 22 अप्रैल
(c) 20 अप्रैल
(d) 25 अप्रैल
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 25 अप्रैल, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मलेरिया दिवस’ (World Malaria Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘‘मलेरिया समाप्त करने के लिए तैयार’’ (Ready to Beat Malaria) है।
  • नवंबर, 2017 में जारी की गई नवीनतम विश्व मलेरिया रिपोर्ट, 2017 के अनुसार, वर्ष 2016 में मलेरिया के 216 मिलियन मामले थे।
  • जो वर्ष 2015 के 211 मिलियन मामले से ज्यादा हैं।
  • वर्ष 2016 में मलेरिया से हुई मौतों की संख्या 4,45,000 थी।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में संपूर्ण विश्व के कुल मामलों के 90 प्रतिशत और कुल मौतों की 91 प्रतिशत संख्या अफ्रीकी क्षेत्र में ही थी।
  • वर्ष 2016 में 91 देशों और क्षेत्रों में मलेरिया संचरण चल रहा था।
  • ज्ञातव्य है कि मलेरिया का संक्रमण मादा एनोफिलीज मच्छर से फैलता है जो प्लाज्मोडियम नामक पैरासाइट को एक शरीर से दूसरे शरीर तक ले जाता है।
  • मलेरिया उन्मूलन हेतु राष्ट्रीय रणनीतिक योजना (2017-2022) तैयार की गई है।
  • भारत का लक्ष्य 2030 तक मलेरिया को समाप्त करना है।

संबंधित लिंक
http://www.who.int/campaigns/malaria-day/2018/event/en/
http://www.who.int/malaria/media/world-malaria-report-2017/en/