विश्व पृथ्वी दिवस

प्रश्न-22 अप्रैल, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय था-
(a) पृथ्वी के लिए जल
(b) पृथ्वी के लिए वृक्ष
(c) पर्यावरण और जलवायु साक्षरता
(d) प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करो
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 अप्रैल, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ (World Earth Day) मनाया गया।
  • ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ को ‘अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी मातृ दिवस’ (International Mother Earth Day) के रूप में भी मनाया जाता है।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘‘प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करो’’ (End Plastic Pollution) था।
  • ज्ञातव्य है कि पृथ्वी के संरक्षण हेतु विश्व भर में जागरूकता फैलाने हेतु यह दिवस वर्ष 1970 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2009 में 22 अप्रैल का अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी मातृ दिवस मनाने की आधिकारिक मान्यता प्रदान की थी।
  • ध्यान देने योग्य है कि वर्ष 2020 में विश्व पृथ्वी दिवस की 50वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। जिसके तहत पृथ्वी की सुरक्षा हेतु बदलाव के नजरिए को वास्तविक रूप दिया जाएगा।

संबंधित लिंक
https://www.earthday.org/
http://www.un.org/en/events/motherearthday/index.shtml
https://www.ndtv.com/world-news/earth-day-2018-date-theme-and-importance-1840814