विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस

प्रश्न-23 अप्रैल, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट’ दिवस मनाया गया। इस वर्ष किस शहर को विश्व पुस्तक राजधानी चुना गया है?
(a) इंचियोन
(b) कोनाक्री
(c) शंघाई
(d) एथेंस
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 23 अप्रैल, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस’ (World Book and Copyright Day) मनाया गया।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पुस्तकों की शक्ति को पहचानना है।
  • इस वर्ष ग्रीस (यूनान) की राजधानी एथेंस शहर को विश्व पुस्तक राजधानी (World Book Capital) चुना गया।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1995 में पेरिस में आयोजित यूनेस्को की सामान्य सभा में 23 अप्रैल को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया था।
  • 23 अप्रैल विश्व साहित्य में एक प्रतीकात्मक तिथि है।
  • क्योंकि 23 अप्रैल, 1616 को ही तीन महान साहित्यकार विलियम शेक्सपियर मिगुएल डे सेर्वंटेस और इंका गार्सिलासो डे ला वेगा का निधन हुआ था।

संबंधित लिंक
http://www.un.org/en/events/bookday/