विश्व ताइक्वाडों चैंपियनशिप, 2017

2017 WTF World Taekwondo Championships Muju

प्रश्न-हाल ही में संपन्न विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पुरुष एवं महिला दोनों ही वर्गों की चैंपियनशिप किस देश ने जीत ली?
(a) रूस
(b) तुर्की
(c) सर्बिया
(d) द. कोरिया
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • द. कोरिया के मुजु (Muju) में विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप का 23वां संस्करण संपन्न। (24-30 जून, 2017)
  • पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग की चैंपियनशिप द. कोरिया ने जीत ली।
  • पुरुषों में रूस एवं महिलाओं में तुर्की द्वितीय स्थान पर रहे।
  • पदक तालिका में द. कोरिया ने कुल 10 पदकों (5 स्वर्ण, 1 रजत, 4 कांस्य) के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • तुर्की ने कुल 3 पदक (2 स्वर्ण, 1 रजत) एवं सर्बिया ने कुल 2 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संबंधित लिंक
http://222.239.248.204:81/medal/menumedalstanding
http://222.239.248.204:81/medal/menumedalstanding