विश्व के पहले टेस्ट ट्यूब शावक

World's first test tube cubs

प्रश्न-हाल ही में विश्व के पहले टेस्ट ट्यूब शावकों का जन्म कराने में किस देश के वैज्ञानिकों के एक अनुसंधान दल ने सफलता प्राप्त की?
(a) भारत
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) अमेरिका
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 अगस्त, 2018 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया विश्वविद्यालय के एक अनुसंधान दल ने आईवीएफ (IVF) तकनीक की मदद से दो शावकों (Lion Cubs) का जन्म कराने में सफलता प्राप्त की है।
  • इन दोनों शावकों को विश्व के पहले टेस्ट-ट्यूब शावक होने का गौरव प्राप्त हो गया है।
  • इन दोनों शावकों का जन्म ‘उकुटुलु गेम रिजर्व एंड कंजर्वेशन सेंटर’ (Ukatulu Game Reserve and Conservation Centre) में हुआ।
  • इन शावकों में से एक नर एवं एक मादा शावक हैं।
  • अनुसंधान दल में मुख्य अनुसंधान कर्ता के रूप में शामिल इसाबेल कैलिएल्टा के नाम से मादा शावक को ‘इसाबेला’ (Isabel) नाम दिया गया है।
  • जबकि इनके मंतेतर के नाम पर नर शावक को ‘विक्टर’ (Victor) नाम दिया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि विशेषज्ञों के दल ने एक नर शेर के वीर्य (Sperm) को मादा शेर में प्रतिस्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप साढ़े तीन माह पश्चात इन शावकों का जन्म हुआ।
  • कृत्रिम गर्भधान द्वारा इन दोनों शावकों के जन्म से भविष्य में ऐसी प्रजातियों के संरक्षण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है, जो विलुप्त होने की कगार पर हैं।
  • अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
  • अफ्रीकी शेर का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा लियो (Panthera Leo) है।
  • अफ्रीकी शेर को IUCN रेड लिस्ट में  सुभेद्य (Vulnerable) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।
  • पिछले 220 वर्षों में अफ्रीकी शेरों की संख्या में 98 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है।
  • वर्ष 2016 एवं 2018 के मध्य अफ्रीकी शेरों की संख्या 2500 से घट कर 1800 तक पहुंच गई।

संबंधित लिंक…
https://www.deccanchronicle.com/lifestyle/pets-and-environment/040918/lioness-gives-birth-to-worlds-first-test-tube-cubs.html
https://www.dailymail.co.uk/sciencetech/article-6126743/Birth-worlds-test-tube-lion-cubs.html