विश्व की पहली हाइड्रोजन चालित रेलगाड़ी

प्रश्न-हाल ही में किस देश में विश्व की पहली हाइड्रोजन संचालित रेलगाड़ी का शुभारंभ किया गया?
(a) जर्मनी
(b) फ्रांस
(c) इंग्लैंड
(d) जापान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 सितंबर, 2018 को जर्मनी के उत्तरी प्रांत लोवर सैक्सोनी (Lower Saxony) में विश्व की पहली हाइड्रोजन संचालित रेलगाड़ी ‘कोराडिया आईलिंट (Coradiailint) का व्यावसायिक परिचालन प्रारंभ किया गया।
  • दो कोराडिया आईलिंट रेलगाड़ियों का परिचालन जर्मनी के लोवर सैक्सोनी प्रांत के कुक्सहेवन, बेमेर हेवन, ब्रेमरवोर्डे और बक्सटेहुड शहरों के बीच लगभग 100 किमी. मार्ग पर किया जाएगा।
  • इस रेलगाड़ी में ईंधन सेल लगे हुए हैं, जो हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के संयोजन से बिजली उत्पन्न करते हैं।
  • कम शोर और शून्य उत्सर्जन वाली कोराडिया आईलिंट रेलगाड़ी की गति 140 किमी०/ घंटा है।
  • कोराडिया आईलिंट का निर्माण अल्सटॉम (Anstom) कंपनी द्वारा जर्मनी के साल्जगिटर (Salzgitter) में किया गया था।
  • अल्सटॉम कंपनी द्वारा वर्ष 2021 के अंत तक लोवर सैक्सोन प्रांत को 14 अन्य हाइड्रोजन संचालित कोराडिया आईलिंट रेलगाड़ियां उपलब्ध कराया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि 16 सितंबर, 2018 को लोवर सैक्सोनी प्रांत के ब्रेमरवोर्डे स्टेशन पर कोराडिया आईलिंट ट्रेन का वैश्विक प्रदर्शन किया गया था।
  • जुलाई, 2018 में कोराडिया आईलिंट रेलगाड़ी को जर्मनी के रेल नेटवर्क में व्यावसायिक परिचालन की अनुमति प्राप्त हुई।
  • मई, 2018 में कोराडिया आईलिंट रेलगाड़ी को ग्रीनटेक मोबिलिटी अवॉर्ड, 2018 प्रदान किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि सितंबर, 2016 में बर्लिन, जर्मनी में आयोजित इनोट्रांस (Inno Trans), 2016 में अल्सटॉम कंपनी द्वारा शून्य उत्सर्जन वाली विश्व की पहली हाइड्रोजन संचालित रेलगाड़ी कोराडिया आईलिंट प्रदर्शित की गई।

संबंधित लिंक…
https://www.afp.com/en/news/717/germany-rolls-out-worlds-first-hydrogen-train-doc-19606f1
https://www.citylab.com/transportation/2016/09/germany-hydrogen-passenger-train/501575/
https://www.nbcnews.com/mach/science/germany-s-new-hydrogen-powered-trains-point-way-sustainable-rail-ncna912086