विश्व का सबसे बड़ा ‘समुद्र संरक्षित क्षेत्र’

CCAMLR to create world's largest Marine Protected Area

प्रश्न-हाल ही में हुए एक समझौते के द्वारा किस समुद्री क्षेत्र को विश्व का सबसे बड़ा ‘समुद्र संरक्षित क्षेत्र’ (एमपीए) घोषित किया गया?
(a) ओर्कनेय द्वीप दक्षिणी शेल्फ, दक्षिण अटलांटिक
(b) रॉस सागर, अंटार्कटिका
(c) a और b दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 अक्टूबर, 2016 को होबार्ट (ऑस्ट्रेलिया) में हुए समझौते के द्वारा अंटार्कटिक समुद्र में रहने वाले जीव संसाधनों के संरक्षण आयोग (The Commission for the Conservation of Antarctic Marine living Resources) ने रॉस सागर, अंटार्कटिका को ‘समुद्र संरक्षित क्षेत्र’ (एमपीए) घोषित किया।
  • रॉस सागर, अंटार्कटिका ‘समुद्र संरक्षित क्षेत्र’ (एमपीए) विश्व का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है जो 15.57 लाख किमी क्षेत्र में है।
  • यह समझौता दिसंबर, 2017 से प्रभावी होगा तथा 35 वर्षों तक प्रभावी रहेगा।
  • समझौते के प्रभावी होने पर रॉस सागर, अंटार्कटिका का 72% हिस्सा पूर्ण रूप से संरक्षित होगा तथा शेष भाग पर मछली पकड़ना आदि रिसर्च के लिए किया जा सकेगा।
  • विश्व में पहला उच्च समुद्र संरक्षित क्षेत्र (एमपीए) वर्ष 2009 में ओर्कनेय द्वीप दक्षिणी रोल्फ, दक्षिण अटलांटिक को घोषित किया गया था।
  • समुद्र संरक्षित क्षेत्र-समुद्र का वह हिस्सा होता है जहां ऐसे कार्यो को जो समुद्रीय वातावरण को प्रभावित करते हैं को प्रतिबंधित या नियंत्रित किया जाता है। इसका उद्देश्य समुद्री जीवों, एवं जीवों के वास स्थान को सुरक्षित रखना होता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.ccamlr.org/node/92518
http://www.bbc.com/news/science-environment-37789594
http://voices.nationalgeographic.com/2016/10/28/worlds-largest-marine-protected-area-declared-in-antarctica/
http://www.wired.co.uk/article/marine-protected-area-antarctica