वर्ल्ड बेस्ट 15 सिटी अवॉर्ड 2018

प्रश्न-निम्न तथ्यों पर ध्यान दें
(i) ‘वर्ल्ड बेस्ट 15 सिटी अवार्ड’ सूची संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूनेस्को द्वारा प्रदान किया जाता है।
(ii) भारत का उदयपुर शहर इस सूची में चौथा स्थान पा सका।
(iii) मैक्सिको के तीन शहर ‘वर्ल्ड बेस्ट 15 सिटी अवार्ड’ सूची में शामिल हैं।
उपर्युक्त में से सही उत्तर का चयन करें।

(a) i, ii और iii सही हैं।
(b) i और ii सही हैं।
(c) केवल ii सही हैं।
(d) केवल iii सही हैं।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • विश्व की प्रमुख वर्ल्ड बेस्ट अवार्ड सर्वे एजेंसी ‘ट्रैवल +- लेसर’ ने जुलाई 2018 को ‘वल्ड्स बेस्ट 15 सिटी अवार्ड’ की सूची जारी की । यह सूची विश्व यात्रा अनुभव के आधार पर जारी की जाती है।
  • इस सूची में मैक्सिको के शहर ‘सैन मीगल डे एलेंडे’ का दूसरे वर्ष भी सर्वोच्च स्थान रहा। मैक्सिको के दो अन्य शहर भी इस सूची में स्थान प्राप्त कर सके, जिनमें ओक्सको का दूसरा स्थान तथा मैक्सिको सिटी का ग्यारहवां स्थान है।
  • झीलों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध भारत के उदयपुर शहर को ‘वर्ल्ड्स 15 बेस्ट सिटी अवॉर्ड’ की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
क्रम शहरदेश  स्कोर
1. सैन मीगल डे एलेंडेमैक्सिको91.94
2. ओक्सकोमैक्सिको90.52
3. उदयपुरभारत89.31
4. उबुदइंडोनेशिया88.74
5. क्योटोजापान88.42

संबंधित लिंक…
https://www.travelandleisure.com/worlds-best/cities
https://www.aninews.in/news/business/business/udaipur-ranked-3rd-among-worlds-best-cities-for-second-successive-year201807181553350001/