लोक लेखा समिति और प्राक्कलन समिति का पुनर्गठन

प्रश्न-1 मई, 2018 को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए किसके नेतृत्व में लोक लेखा समिति का पुनर्गठन किया?
(a) डॉ. किरीट सोमैया
(b) मल्लिकार्जुन खड़गे
(c) डॉ. मुरली मनोहर जोशी
(d) राजीव प्रताप रूडी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 मई, 2018 को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए लोक लेखा समिति (PAC) एवं प्राक्कलन समिति का पुनर्गठन किया।
  • लोकसभा सचिवालय के अनुसार इन दोनों समितियों का कार्यकाल 1 मई, 2018 से 30 अप्रैल, 2019 तक होगा।
  • लोकसभा अध्यक्ष ने मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में लोकलेखा समिति का गठन किया।
  • इस समिति में सदस्य के रूप में लोकसभा से सुभाष चंद्र बहेरिया, सुदीप बंदोपाध्याय, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, गजानन चंद्रकांत कीर्तिकर, भतृहरि महताब, रीति पाठक, रमेश पोखरियाल निशंक, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, अभिषेक सिंह, गोपाल चिनय्या शेट्टी, डॉ. किरीट सोमैया, अनुराग सिंह ठाकुर, शिवकुमार चानबासप्पा उदासी और डॉ.पी.वेणुगोपाल शामिल हैं।
  • समिति में राज्यसभा से प्रो. एम.वी. राजीव गौड़ा, भुवनेश्वर कालिता, श्वेत मलिक नारायण लाल पंचारिया और सुखेन्दु शेखर रे को शामिल किया गया है। समिति में राज्य सभा से दो स्थान रिक्त हैं।
  • लोकसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2018-19 के लिए डॉ. मुरली मनोहर जोशी को प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • ज्ञातव्य है कि लोक लेखा समिति सदन की सबसे पुरानी समिति है। इसमें कुल 22 सदस्य होते हैं।
  • जिसमें लोकसभा के 15 और राज्यसभा के 7 सदस्य शामिल होते हैं।
  • यह भारत सरकार के खर्चों की लेखा परीक्षा करने वाली समिति है। यह समिति प्राक्कलन समिति की ‘जुड़वा बहन’ के रूप में जानी जाती है।
  • प्राक्कलन समिति संसद के माध्यम से सरकार द्वारा प्राप्त किए गए धन के व्ययों के अनुमान की जांच-पड़ताल करती है।
  • इसमें कुल 30 सदस्य लोकसभा के होते हैं।

संबंधित लिंक
http://164.100.47.194/Loksabha/Committee/CommitteeInformation.aspx?comm_code=26&tab=0
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/kharge-re-appointed-pac-chairman-118050100982_1.html
http://indianexpress.com/article/india/mallikarjun-kharge-new-chairman-of-pac-4637621/