राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

प्रश्न-राष्ट्रमंडल खेल, 2018 में पदार्पण करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन बने?
(a) रॉबर्ट पिटकेयर्न
(b) स्टुवर्ट ली
(c) क्रिस्टियन निकोल
(d) फ्रैंकलिन सुमाओ
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • ऑस्ट्रेलिया में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल, 2018 में कनाडा के रॉबर्ट पिटकेयर्न राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पदार्पण करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। (9 अप्रैल, 2018)
  • 79 वर्ष और 9 माह की आयु में उन्होंने क्वींस प्राइज पेयर्स फाइनल्स 1 स्पर्धा में फुलबोर शूटिंग में हिस्सा लिया।
  • उन्होंने इंग्लैंड की डोरीन फ्लैंडर्स का रिकॉर्ड तोड़ा (79 वर्ष कुछ दिन) जिन्होंने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल्स स्पर्धा में भाग लिया था।
  • रॉबर्ट और उनकी टीम के साथी निकोल रोसिग्नोल स्पर्धा में 8वें स्थान पर रहे।
  • वेल्स की 11 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अन्ना हर्से राष्ट्रमंडल खेल 2018 में पदार्पण करने वाली सबसे कम आयु की एथलीट बनीं।

संबंधित लिंक
https://www.gc2018.com/article/robert-pitcairn-make-debut-oldest-athlete-history
https://www.gc2018.com/article/meet-gc2018s-rising-stars