रणजी ट्रॉफी, 2016-17

RANJI TROPHY 2016-17

प्रश्न-रणजी ट्रॉफी, 2016-17 का विजेता गुजरात बना। 83 वर्षों के इतिहास में यह गुजरात का पहला रणजी खिताब है। गुजरात के कप्तान हैं-
(a) समित गोहिल
(b) पार्थिव पटेल
(c) प्रियांक पांचाल
(d) मनप्रीत जुनेजा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 83 वें संस्करण का फाइनल मैच होलकर स्टेडियम (इंदौर) में संपन्न। (10 से 14 जनवरी 2017)
  • प्रायोजक-पेटीऍम (Paytm)
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • विजेता-गुजरात (5 विकेट से), पहला खिताब।
  • उपविजेता-मुंबई
  • प्लेयर ऑफ द मैच-पार्थिव पटेल (गुजरात)
  • गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल एवं मुंबई के कप्तान आदित्य तारे थे।
  • सत्र 2016-17 में सर्वाधिक रन-प्रियांक पांचाल (गुजरात), 1310 रन
  • सत्र 2016-17 में सर्वाधिक विकेट-शाहबाज नदीम (झारखंड), 56 विकेट
  • गुजरात रणजी ट्रॉफी के फाइनल में दूसरी बार पहुंचा।
  • इससे पूर्व 1950-51 के फाइनल में होलकर (अब मध्य प्रदेश) ने इंदौर में ही गुजरात को 189 रन से पराजित किया था।
  • गुजरात रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली 17 वीं टीम बनी।
  • पांचवीं टीम बनी गुजरात तीनों राष्ट्रीय खिताब जीतने वाली।
  • इससे पूर्व गुजरात सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी (2014-15) एवं विजय हजारे वनडे ट्रॉफी (2015-16) का खिताब जीत चुकी है।
  • पार्थिव पटेल तीनों राष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले कप्तान बने।
  • मुंबई की रणजी ट्रॉफी के फाइनल में यह 5वीं हार है। (41 बार चैंपियन)
  • गुजरात ने रणजी फाइनल में सबसे बड़े लक्ष्य (312 रन) को हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया।
  • इससे पूर्व 1937-38 में हैदराबाद ने नवानगर के विरुद्ध फाइनल में जीत के लिए 310 रन का लक्ष्य प्राप्त किया था।

संबंधित लिंक
http://www.bcci.tv/ranji-trophy-2016-17/overview
http://www.bcci.tv/ranji-trophy-2016-17/news/2017/domestic-interview/15380/always-wanted-to-see-gujarat-lift-ranji-trophy-juneja
http://www.bcci.tv/ranji-trophy-2016-17/results
http://www.bcci.tv/ranji-trophy-2016-17/stats/most-runs
https://en.wikipedia.org/wiki/2016%E2%80%9317_Ranji_Trophy