‘मुहाफिज’ योजना

Muhafiz scheme

प्रश्न-हाल ही में जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा मुहाफिज योजना शुरू की गई। यह योजना किससे संबंधित हैं?
(a) असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से
(b) संगठित क्षेत्र के श्रमिकों से
(c) महिलाओं की सुरक्षा से
(d) बच्चों की सुरक्षा से
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 8 जनवरी, 2018 को जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने हेतु मुहाफिज (संरक्षण) नामक योजना का शुभारंभ किया।
  • इस योजना का उद्देश्य इन श्रमिकों को संस्थागत सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
  • यह योजना मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू की गई है।
  • योजनान्तर्गत जम्मू-कश्मीर भवन और अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत भवन और लगभग तीन लाख श्रमिकों को आकस्मिक दुर्घटना, जीवन और विकलांगता बीमा के तहत कवर किया जाएगा।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के लिए जेके बैंक के माइक्रोक्रेडिट लिंक्ड डेबिट कार्ड का अनावरण किया।
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों हेतु बीमा योजना तथा श्रमिक कल्याण बोर्ड की वेबसाइट का शुभारंभ किया।
  • मुख्यमंत्री ने इन श्रमिकों के बच्चों को प्रदत्त मासिक छात्रवृत्ति की राशि 1200 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की भी घोषणा की।

संबंधित लिंक
https://kashmirreader.com/2018/01/09/muhafiz-scheme-launched-cm-says-committed-to-welfare-of-marginalised-sections/
https://www.indiatoday.in/pti-feed/story/no-relief-for-construction-workers-under-muhafiz-scheme-citu-1130893-2018-01-09