मित्र शक्ति-2017

India-Sri Lanka joint military exercise Mitra Shakti-2017 from October 13-25

प्रश्न-13 अक्टूबर, 2017 को पांचवे भारत श्रीलंका संयुक्त अभ्यास ‘मित्र शक्ति-2017’ का शुभारंभ कहां किया गया?
(a) आबेपुरसा
(b) पुणे
(c) विशाखापट्टनम
(d) वालियर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13 अक्टूबर, 2017 को पांचवे भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2017’ (Mitra Shakti-2017) का पुणे, महाराष्ट्र में शुभारंभ किया गया।
  • इसका आयोजन 13-25 अक्टूबर, 2017 तक किया जाएगा।
  • इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व ‘राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट’ तथा श्रीलंका सेना का प्रतिनिधित्व ‘सिंहा रेजीमेंट’ द्वारा किया जा रहा है।
  • संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं विपरीत परिस्थितियों में आतंकवाद से निपटने का अभ्यास करेंगी।
  • गतवर्ष यह सैन्य अभ्यास सिंहा रेजीमेंटल सेंटर अम्बेपुसा, श्रीलंका में आयोजित किया गया था।
  • इसका आयोजन वर्ष 2012 से प्रतिवर्ष किया जा रहा है।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/india/to-counter-china-india-sri-lanka-joint-military-exercise-in-pune-from-oct-13-4884495/
http://indiatoday.intoday.in/story/mitra-shakti-indo-lanka-military-exercise-in-pune-from-friday/1/1066806.html

One thought on “मित्र शक्ति-2017”

Comments are closed.