माउंटेन बीम

प्रश्न-‘माउंटेन बीम’ क्या है?
(a) हिमाचल शृंखला की चोटी
(b) एक प्रतिमा
(c) हिमालयी जंगली उत्पादों के मूल्य संवर्धन से निर्मित उच्च उत्पाद के ब्रांड
(d) उत्तराखंड सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की थीम
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 मार्च, 2018 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विकास खंड कर्ण प्रयाग के कालेश्वर में हिमालयी जंगली उत्पादों के मूल्य संवर्धन से निर्मित उच्च उत्पाद के ब्रांड ‘माउंटेन बीम’ (Mountain Beam) का शुभारंभ किया।
  • यह संयुक्त रूप से हिमालयन एक्शन रिसर्च सेंटर (HARC) और यू कॉस्ट (U Cost) द्वारा निर्मित किया गया है।
  • इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया तथा हार्क संस्था द्वारा निर्मित 14 उत्पादों की माउंटेन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • विगत 30 वर्षों से हार्क संस्था हिमालय क्षेत्र के सीमांत किसानों के साथ आजीविका से संबंधित गतिविधियों में कार्य कर रही है।
  • हार्क द्वारा 10 वर्ष पूर्व महिला सहकारिता का गठन कालेश्वर में किया गया था। जिसमें वर्तमान में लगभग 2 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
  • हार्क संस्था ने 3 उत्पादों से कार्य शुरू किया था और वर्तमान में 30 से अधिक उत्पाद निर्मित किए जा रहे हैं।
  • प्रारंभ में इस संस्था में उत्पादों से कार्य शुरू किया था।

संबंधित लिंक
http://www.thehawk.in/states/uttarakhand-news/uttarakhand-cm-inaugurates-brand-mountain-beam-built-by-harc-98493
https://www.bharatkhabar.com/cm-rawat-launches-brown-mountain-beam-in-chamoli/
http://www.pioneeredge.in/cm-launches-brand-mountain-beam/