महिला बायोटेक इंक्यूवेटर

Golden Jubilee Women Biotech Park Inaugurated

प्रश्न-हाल ही में आईआईएसएफ-2017 का आयोजन कहां किया गया?
(a) जयपुर में
(b) चेन्नई में
(c) बंगलुरू में
(d) हैदराबाद में
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर, 2017 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा चेन्नई में आयोजित आईआईएसएफ-2017 के दौरान स्वर्ण जयंती महिला बायोटेक पार्क में महिला बायोटेक इंक्यूवेटर का उद्घाटन किया गया।
  • महिला बायोटेक पार्क के संस्थापक अध्यक्ष प्रो.एम.एस. स्वामीनाथन इस अवसर पर उपस्थित थे।
  • बायोटेक पार्क केंद्र और राज्य सरकार की साझेदारी का एक अच्छा उदाहरण है।
  • राज्य सरकार के सहयोग से बायोटेक पार्क में स्टार्टअप इंडिया तथा मेकइन इंडिया के अंतर्गत महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
  • ज्ञातव्य है कि अटल नवाचार मिशन का उद्देश्य नवाचारी पारिस्थितिकी प्रणाली को प्रोत्साहन करना भी है।
  • महिला वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के एक हिस्से के रूप में किया गया।
  • इस सम्मेलन में 350 से अधिक महिला वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षक और उद्यमियों ने भाग लिया।
  • इस अवसर पर डॉ. हर्षवर्धन ने ‘जेनेसिस ऑफ बायोटेक पार्क’ पुस्तक का लोकार्पण किया।
  • उल्लेखनीय है वर्ष 1985 में आनन्दीबाई जोशी मेडिकल डॉक्टरेट डिग्री पाने वाली प्रथम महिला थीं।
  • किसी भारतीय विश्वविद्यालय से वर्ष 1941 में विज्ञान में डिग्री पाने वाली प्रथम महिला असीमा चटर्जी थीं।

संबंधित लिंक
http://www.dbtindia.nic.in/iisf-festival-2017-inaugurated/
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171742
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67702