मध्य प्रदेश में टीकाकरण अभियान

प्रश्न-16 जुलाई, 13 अगस्त और 10 सितंबर, 2018 को मध्य प्रदेश में विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान के तहत टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) अभियान के दौरान-6 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
(b) यह अभियान भारत सरकार द्वारा राज्य में चयनित 8 आकांक्षी जिलों में संचालित किया जाएगा।
(c) अभियान के अंतर्गत 9 बीमारियों के विरूद्ध टीकाकरण किया जाएगा।
(d) अभियान के तहत विभाग द्वारा शत-प्रतिशत उपलब्धि हेतु 2,222 ग्राम पंचायतों को 2-2 लाख रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 16 जुलाई, 13 अगस्त, और 10 सितंबर, 2018 को मध्य प्रदेश में विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान के तहत 0-5 वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
  • यह अभियान इन तिथियों में भारत सरकार द्वारा राज्य में चयनित 8 आकांक्षी जिलों विदिशा, स़ीधी, बड़वानी, खण्डवा, छतरपुर, दमोह, गुना और राजगढ़ में संचालित होगा।
  • अभियान के दौरान 9 बीमारियों के विरुद्ध (खसरा, निमोनिया, डायरिया, आदि) टीकाकरण किया जाएगा।
  • टीकाकरण टीमें सभी मजरा-टोला, मलिन-बस्ती, ईंट-भट्टा, निर्माण कार्यस्थल और एक-दो घर बसे स्थलों तक भी अभियान के दौरान पहुंचेंगी।
  • इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महिला एवं बालविकास, खेल, वन, शहरी विकास, स्कूल शिक्षा इत्यादि विभाग भी भागीदार हैं।
  • अभियान के अंतर्गत विभाग द्वारा शत-प्रतिशत उपलब्धि हेतु 2,222 ग्राम पंचायतों को 2-2 लाख रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20180619N10&LocID=1&PDt=6/19/2018
https://www.bhaskar.com/mp/murena/news/latest-morena-news-043003-2019526.html