भौतिक एवं रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार, 2018

Nobel Prizes 2018 and The Nobel Prize in Chemistry 2018

प्रश्न-3 अक्टूबर, 2018 को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस द्वारा रसायन विज्ञान के एक नोबेल पुरस्कार हेतु तीन वैज्ञानिकों का चयन किया गया। चयनित वैज्ञानिकों में इनमें से कौन-सा शामिल नहीं है?
(a) फ्रांसेस एच. अर्नोल्ड
(b) जॉर्ज पी. स्मिथ
(c) ग्रेगरी पी. विंटर
(d) रिचर्ड हेन्डरसन
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 3 अक्टूबर, 2018 को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस, स्टॉकहोम स्वीडन द्वारा रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कारों के लिए तीन वैज्ञानिकों के नाम की घोषणा की गई।
  • इनमें अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसेस एच. अर्नोल्ड (Frances H. Arnold), जॉर्ज पी. स्मिथ (Geogre P. Smith) एवं ब्रिटिश अनुसंधानकर्ता ग्रेगरी पी. विंटर (Gregory P. Winter) शामिल हैं।
  • फ्रांसेस एच. अर्नोल्ड रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पांचवीं महिला हैं।
  • चयन मंडल के अनुसार, क्रम विकास के सिद्धांतों का उपयोग जैव ईंधन से लेकर औषधि तक हर चीज बनाने में इस्तेमाल होने वाले एंजाइम का विकास करने के लिए तीनों वैज्ञानिकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • तीनों वैज्ञानिकों ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रोटीन के इस्तेमाल के लिए क्रम विकास के उसी सिद्धांत का इस्तेमाल किया जिसके जरिए आनुवांशिक बदलाव और चयन किया जाता है।
  • इससे पूर्व 2 अक्टूबर, 2018 को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इनमें अमेरिकी वैज्ञानिक आर्थर अस्किन (Aruthur Ashkin), फ्रांसीसी वैज्ञानिक गेरार्ड मौरो (Gerard Mouror) और कनाडा के वैज्ञानिक डोना स्ट्रिकलैंड (Donna Strickland) शामिल हैं।
  • उन्हें यह पुरस्कार लेजर भौतिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज के लिए दिया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि डोना स्ट्रिकलैंड भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में यह पुरस्कार जीतने वाली तीसरा महिला है।
  • उल्लेखनीय है कि गेरार्ड मौरो और डोना स्ट्रिकलैंड ने मिलकर ‘अल्ट्रा शार्ट पल्सेस’ पैदा करने वाली एक पद्धति विकसित की।
  • ये मानव द्वारा अब तक की बनाई गई सबसे छोटी और सबसे तेज लेजर पल्सेज हैं।
  • इस तकनीकी का इस्तेमाल अब नेत्र शल्य चिकित्सा में किया जा रहा है।
  • जबकि आर्थर ऑस्किन को ‘ऑप्टिकल स्वीर्ट्स’ पर शोध के लिए चुना गया है।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक
https://www.nobelprize.org/prizes/physics/2018/summary/
https://www.nobelprize.org/prizes/chemistry/2018/summary/