भारत ने संयुक्त राष्ट्र की दो सहायक इकाईयों का चुनाव जीता

India wins elections to two UN subsidiary bodies

प्रश्न-हाल ही में भारत कितने मत प्राप्त कर संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) की सहायक इकाई कमेटी फॉर प्रोग्राम एंड कोआर्डिनेशन (CPC) में 12 अन्य सदस्यों के साथ चुना गया?
(a) 42
(b) 43
(c) 45
(d) 49
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 20 अप्रैल, 2017 को भारत ने सामाजिक एवं आर्थिक मामलों पर केंद्रित संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था की दो सहायक इकाईयों का चुनाव जीता।
  • भारत, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) की सहायक इकाई कार्यक्रम एवं समन्वय के लिए समिति (CPC) में 12 अन्य सदस्यों के साथ चुना गया।
  • भारत को एशियाई देशों के सर्वाधिक मत प्राप्त हुए। पचास में उन्चास सदस्यों ने भारत के पक्ष में मतदान किया।
  • 12 अन्य सदस्यों में बुर्किना फासो, ईरान, जापान, पाकिस्तान, बेलारूस, बुल्गारिया, मोल्दोवा, ब्राजील, चिली, क्यूबा, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका सम्मिलित हैं।
  • इन सदस्य देशों का कार्यकाल 1 जनवरी, 2018 से 3 वर्षों के लिए होगा।
  • ध्यातव्य है कि सीपीसी नियोजन, प्रोग्रामिंग और समन्वय के लिए आर्थिक और सामाजिक परिषद और महासभा की एक मुख्य इकाई है।
  • इसके अलावा भारत, अन्य 19 देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड का भी सदस्य चयनित हुआ।
  • 19 अन्य चुने गए सदस्य देश हैं-बुर्किना फासो, कोट डी इवोइर, टोगो, अल्जीरिया, अफगानिस्तान, इराक, किर्गिस्तान, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, रूस, ब्राजील चिली, कोलंबिया, क्यूबा आदि।
  • इन सदस्य देशों का कार्यकाल जनवरी, 2018 से 4 वर्षों के लिए होगा।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/AkbaruddinIndia/status/855063762591772677
https://twitter.com/IndiaUNNewYork/status/855229679506251776
http://www.thehindu.com/news/international/india-wins-elections-to-two-un-subsidiary-bodies/article18181388.ece
https://khabar.ndtv.com/news/world/india-wins-elections-to-two-un-subsidiary-bodies-1684419