ब्रह्मोस लैंड अटैक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

Maiden Firing of Brahmos Land Attack Supersonic Cruise Missile

प्रश्न-हाल ही में सेना की किस टुकड़ी ने ब्रह्मोस लैंड अटैक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
(a) भारतीय थल सेना
(b) भारतीय नौसेना
(c) भारतीय तटरक्षक बल
(d) भारतीय वायु सेना
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 अप्रैल, 2017 को भारतीय नौसेना द्वारा ब्रह्मोस लैंड अटैक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos Land Attack Supersonic Cruise Missile) का बंगाल की खाड़ी में सफल परीक्षण किया गया।
  • पोत से सतह पर मार करने वाले इस मिसाइल का परीक्षण भारतीय नौसेना के जहाज तेग (गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट) से किया गया।
  • इसके साथ ही भारतीय नौसेना विश्व की विशिष्ट नौसेनाओं में शामिल हो गई जिनके पास समुद्र से जमीन पर स्थित लक्ष्यों को मारने की क्षमता है।
  • इससे पूर्व केवल अमेरिका, रूस, चीन और ब्रिटेन के पास ही समुद्र से जमीन पर मार करने की क्षमता रही है।
  • इसके साथ ही भारतीय नौसेना को समुद्र से दुश्मन के इलाके में अंदर तक मार करने की क्षमता हासिल हो गई है।
  • ब्रह्मोस मिसाइल का विकास भारत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और रूस के एनपीओ मशीनोस्ट्रोनिया (NPO Mashinostroyenia) के संयुक्त उपक्रम ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस’ द्वारा किया गया।
  • इसके पोतरोधी (Antiship) संस्करण को पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि 11 मार्च, 2017 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के नवीन संस्करण का एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) चांदीपुर से सफल परीक्षण किया गया था।
  • इस नवीन संस्करण की मारक क्षमता 450 किमी. है।
  • यह मिसाइल 2.5 से 3.0 मैक की गति से वार करने तथा अपने साथ 300 किग्रा. का युद्धशीर्ष (Warhead) ले जाने में सक्षम है।
  • उल्लेखनीय है कि यह मिसाइल विश्व की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में से एक है।
  • इसे जमीन, हवा तथा युद्धपोत से छोड़ा जा सकता है।

संबंधित लिंक
https://www.indiannavy.nic.in/content/maiden-firing-brahmos-land-attack-supersonic-cruise-missile
http://www.thehindu.com/news/national/india-testfires-brahmos-missile/article17447222.ece