फ्रेंच सुपर सीरीज, 2017

France Badminton French Open

प्रश्न-हाल ही में भारत के श्रीकांत किदांबी ने फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन का पुरुष एकल खिताब जीता। यह उनका वर्ष 2017 का कौन सा-खिताब है?
(a) दूसरा
(b) तीसरा
(c) चौथा
(d) पांचवां
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • BWF सुपर सीरीज, 2017 की 10वीं प्रतियोगिता ‘फ्रेंच सुपर सीरीज’ पेरिस, फ्रांस में संपन्न। (24-29 अक्टूबर, 2017)
  • प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम
  • पुरुष एकल
    विजेता-श्रीकांत किदाम्बी (भारत)
    उपविजेता-केंता निशिमोतो (जापान)
  • महिला एकल
    विजेता-ताई जु-यिंग (चीनी ताइपे)
    उपविजेता-अकाने यामागुची (जापान)
  • श्रीकांत फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
  • पांचवें सुपर सीरीज फाइनल में पहुंचकर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाने वाले श्रीकांत का यह इस वर्ष का चौथा और कुल छठा खिताब है।
  • वर्ष 2017 में वह इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क ओपन में खिताब जीत चुके हैं।
  • श्रीकांत एक वर्ष में चार या इससे अधिक सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले विश्व के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
  • 5 सुपरसीरीज फाइनल एक वर्ष में खेल श्रीकांत, लिन डैन और ली चोंग वेई के बराबर पहुंच गये हैं।
  • वर्ष 2010 में साइना नेहवाल ने तीन सुपरसीरीज खिताब जीती थीं।

संबंधित लिंक
http://bwfworldsuperseries.com/results/2677/yonex-french-open/podium
https://en.wikipedia.org/wiki/2017_French_Super_Series
https://en.wikipedia.org/wiki/Srikanth_Kidambi
http://indianexpress.com/article/sports/badminton/his-4th-super-series-of-year-kidambi-srikanth-is-fast-court-king-paris-open-4913008/