प्रश्न-हाल ही में संपन्न मेक्सिकन ग्रैंड प्रिक्स रेस के बाद किसने फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया?
(a) लुईस हैमिल्टन
(b) निको रॉसबर्ग
(c) वाल्टेरी बोटास
(d) डैनियल रिक्किआर्डो
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- फॉर्मूला वन सत्र, 2017 की मैक्सिकन ग्रैंड प्रिक्स कार रेस मेक्सिको सिटी में संपन्न। (29 अक्टूबर, 2017)
- प्रतियोगिता परिणाम
- विजेता-मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड्स), टीम-रेड बुल रेसिंग।
- वर्ष 2017 की 20 रेसों में से 18 की समाप्ति के बाद आंकड़ों के आधार पर लुईस हैमिल्टन ने चौथी बार फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।
- जर्मन टीम मर्सिडीज बेंज के ब्रिटिश चालक लुईस ने 9 रेस जीतकर सर्वाधिक 333 अंक प्राप्त किए।
- हैमिल्टन चार बार यह चैंपियनशिप जीतने वाले प्रथम ब्रिटिश कार चालक बन गये हैं।
- वर्ल्ड कंस्ट्रक्टर्स चैंपियनशिप का खिताब सर्वाधिक 595 अंकों के साथ मर्सिडीज बेंज ने जीत लिया।
- इस सत्र की शेष दो रेसों ब्राजिलियन ग्रैंड प्रिक्स (12 नवंबर) तथा अबु धाबी ग्रैंड प्रिक्स (26 नवंबर) का आयोजन अभी बाकी है।
संबंधित लिंक
https://www.formula1.com/en/results.html/2017/races/976/mexico.html
https://www.formula1.com/en/results.html/2017/drivers.html
https://www.formula1.com/en/results.html/2017/team.html
http://www.telegraph.co.uk/formula-1/2017/10/30/lewis-hamilton-won-fourth-formula-one-world-championship-race/