फुटबॉल की छठी सबसे महंगी ट्रांसफर फीस

प्रश्न-हाल ही में पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो रियाल मैड्रिड फुटबाल क्लब को छोड़कर किस क्लब से जुड़ गए?
(a) पेरिस सेंट जर्मन
(b) बार्सिलोना
(c) मैनचेस्टर यूनाइटेड
(d) जुवेंट्स
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • इटली के फुटबॉल क्लब जुवेंट्स ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर एवं स्पेन के रियाल मैड्रिड एफसी से जुड़े क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ आधिकारिक करार की घोषणा की। (10 जुलाई, 2018)
  • जुवेंट्स ने रोनाल्डो से 4 वर्षों (30 जून, 2022) के लिए लगभग 220 मिलियन यूरो (लगभग 1,774 करोड़ रुपये) का करार किया।
  • इसमें से 100 मिलियन यूरो (लगभग 806 करोड़ रुपये) ट्रांसफर फीस है, जो जुवेंट्स क्लब रियाल मैड्रिड को देगा।
  • शेष 120 मिलियन यूरो इन्हें 4 वर्षों में वेतन (30 मिलियन यूरो प्रतिवर्ष) के रूप में प्रदान किया जायेगा।
  • रोनाल्डो का कल्ब ट्रांसफर फीस फुटबॉल इतिहास का संयुक्त छठा (गैरेथ बाले, वेल्स) सबसे महंगा ट्रांसफर है।
  • रोनाल्डो 5 बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन चुके हैं।
  • फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर (2008)
  • फीफा बैलोन डी’ओर अवॉर्ड (2013, 2014)
  • द बेस्ट फीफा मेन्स प्लेयर अवॉर्ड (2016, 2017)
  • शीर्ष पांच महंगे करार
    1. नेमार (222 मिलियन यूरो): बार्सिलोना (स्पेन) से पेरिस सेंट जर्मन (फ्रांस), 2017
    2. किलियन म्बापे (145 मिलियन यूरो): लिवरपूल (इंग्लैंड) से बार्सिलोना, 2018
    3. फिलिप कुटिन्हो (120 मिलियन यूरो): लिवरपूल (इंग्लैंड) से बार्सिलोना, 2018
    4. ओसुमाने डेंबले (105 मिलियन यूरो); बोरूशिया डॉर्टमुंड (जर्मनी) से बार्सिलोना, 2017
    5. पॉल पोग्बा (105 मिलियन यूरो); जुवेंट्स (इटली) से मैनचेस्टर यूनाइटेट (इंग्लैंड), 2016
  • रोनाल्डो ने स्पेनिश ला-लीगा में रियाल मैड्रिड के लिए 292 मैचों में 311 गोल किए हैं।
  • राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो ने 154 मैचों में 85 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं।

लेखक-बृजेश रावत

संबंधित लिंक…
http://www.juventus.com/en/news/news/2018/cristiano-ronaldo-signs-for-juventus.php
https://www.bhaskar.com/news/cristiano-ronaldo-signs-for-juventus-from-spanish-club-real-madrid-5913817.html
https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_most_expensive_association_football_transfers