फीफा U-17 विश्व कप की पहली महिला रेफरी

Women's referees at the FIFA U-17 World Cup

प्रश्न-14 अक्टूबर, 2017 को एस्थर स्टाउबली फीफा U-17 विश्व कप की पहली महिला रेफरी बनीं। वह किस देश से संबंधित हैं?
(a) स्विट्जरलैंड
(b) जापान
(c) स्पेन
(d) बेल्जियम
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • स्विट्जरलैंड की एस्थर स्टाउबली फीफा U-17 फुटबॉल विश्व कप के दौरान निर्णायक की भूमिका निभाने वाली पहली महिला रेफरी बनीं। (14 अक्टूबर, 2017)
  • यह मैच जापान और न्यू कैलेडोनिया के मध्य 14 अक्टूबर, 2017 को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ागन स्टेडियम (कोलकाता) में खेला गया।
  • 37 वर्षीय स्टाउबली अभी दो माह पूर्व UEFA महिला यूरो, 2017 में भी रेफरी की भूमिका निभा चुकी हैं।

संबंधित लिंक
http://www.fifa.com/u17worldcup/news/y=2017/m=10/news=first-female-referee-to-officiate-at-fifa-u-17-world-cup-india-2017-2913758.html
http://indianexpress.com/photos/sports-gallery/esther-staubli-becomes-first-female-referee-to-officiate-fifa-u-17-world-cup-match-4890523/