पांचवी महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2018

प्रश्न-हाल ही में संपन्न पांचवी महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2018 का खिताब किसने जीता।
(a) दक्षिण कोरिया
(b) भारत
(c) चीन
(d) मलेशिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5वीं महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, 2018 डांगहे (DongHae) सिटी, दक्षिण कोरिया में संपन्न। (13-20 मई, 2018)
  • प्रतिभागी टीमें-चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया एवं मलेशिया।
  • प्रतियोगिता परिणाम-
    स्वर्ण-दक्षिण कोरिया
    रजत-भारत
    कांस्य-चीन
  • फाइनल में दक्षिण कोरिया की टीम ने भारतीय टीम को 1-0 से पराजित किया।
  • दक्षिण कोरिया ने तीसरी बार इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता है।
  • इससे पूर्व दक्षिण कोरिया ने वर्ष 2010 एवं 2011 में यह खिताब जीता था।
  • भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार इस प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक वर्ष 2016 (चौथी महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी) में जीता था।
  • भारतीय हॉकी टीम की फारवर्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

संबंधित लिंक
http://www.business-standard.com/article/news-ians/south-korea-beat-india-in-women-s-asian-champions-final-118052000310_1.html
https://en.wikipedia.org/wiki/2010_Asian_Women%27s_Hockey_Champions_Trophy