पहला भारत पर्यटन मार्ट, 2018

प्रश्न-16-18 सितंबर, 2018 के मध्य पहले ‘भारत पर्यटन मार्ट’ का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) वाराणसी
(b) उदयपुर
(c) नई दिल्ली
(d) गुवाहाटी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 16-18 सितंबर, 2018 के मध्य पहले ‘भारत पर्यटन मार्ट’ (India Tourism Mart) का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा।
  • इसका आयोजन राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों तथा भारतीय पर्यटन व अतिथि सत्कार परिसंघ (FAITH) के सहयोग से पर्यटन मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व के अन्य देशों में आयोजित होने वाले पर्यटन मार्ट को ध्यान में रखते हुए ‘ITM’ का आयोजन किया जाएगा।
  • इस आयोजन से पर्यटन व अतिथि सत्कार से जुड़े सभी हितधारकों को विचार-विमर्श का मौका मिलेगा और उन्हें व्यापार से जुड़े अवसरों की जानकारी मिलेगी।
  • पर्यटन और अतिथि सत्कार क्षेत्र में FAITH देश का सबसे प्रमुख संगठन है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=73145
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=180472