पंडित दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान ग्राम संकुल परियोजना

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान ग्राम संकुल परियोजना का शुभारंभ किया गया है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) उत्तराखंड
(c) मध्य प्रदेश
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 दिसंबर, 2017 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान ग्राम संकुल परियोजना का विज्ञान धाम, झाझरा, देहरादून में उद्घाटन किया गया।
  • इस परियोजना के तहत आजीविका के माध्यम से पलायन रोकने एवं स्थिरता प्रदान करने के लिए प्रदेश में 4 संकुलों/क्लस्टरों गैंडीखाता, बजीरा भिगुन (गढ़वाल) और कौसानी (कुमाऊं) का चयन किया गया है।
  • इन चार क्लस्टरों में 62 गांव सम्मिलित हैं।
  • इस परियोजना का उद्देश्य चयनित संकुल हेतु व्यापार विकास योजना, प्राकृतिक संसाधनों के आधार पर विकास योजना, तकनीकी सहयोग, उत्पादन की जानकारी एवं क्षेत्रीय परियोजनाओं हेतु क्षेत्र विस्तार की गतिविधियों और तकनीकी सहायता समूह की स्थापना करना है।
  • इन संकुलों द्वारा मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन, मशरूम की खेती, सुगंधित एवं औषधीय पौधों की खेती, हस्तशिल्प एवं हथकरघा एवं आधुनिक नर्सरी की स्थापना आदि कार्य किए जाएंगे।
  • इस अवसर पर पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के देहरादून चैप्टर को विशाखापत्तनम में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा बेस्ट इमर्र्जिंग चैप्टर का अवॉर्ड मिलने पर इस कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के उन्नयन और आर्थिक विकास के लिए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 22 सितंबर, 2017 को इस परियोजना का शुभारंभ किया था।

संबंधित लिंक
http://uknews.co.in/launch-of-pandit-deendayal-upadhyaya-science-village-project/
https://www.jagran.com/uttarakhand/dehradun-city-opning-of-pandit-deendayal-upadyay-gram-sankul-project-17247866.html
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171039