नवीकरणीय ऊर्जा भारत प्रदर्शनी, 2018

प्रश्न-नवीकरणीय ऊर्जा भारत प्रदर्शनी, 2018 का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) ग्रेटर नोएडा
(b) लखनऊ
(c) बंगलुरू
(d) चेन्नई
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 18-20 सितंबर, 2018 के मध्य इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में ‘नवीकरणीय ऊर्जा भारत प्रदर्शनी, 2018’ आयोजित की गई।
  • इस प्रदर्शनी का आयोजन यूबीएम (UBM) इंडिया द्वारा किया गया।
  • प्रदर्शनी में विश्व के 45 देशों के 750 से अधिक प्रदर्शक और 35000 से अधिक व्यावसायिक दर्शक शामिल हुए।
  • यह यूबीएम इंडिया द्वारा आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा भारत प्रदर्शनी का 12वां संस्करण है।

संबंधित लिंक…
https://www.renewableenergyindiaexpo.com/