दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल एटलस जारी

Dr. Harsh Vardhan released Braille Atlas for Visually Impaired

प्रश्न-हाल ही में किस मंत्रालय ने दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल एटलस जारी किया?
(a) युवा मामले और खेल मंत्रालय
(b) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(c) संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(d) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 फरवरी, 2017 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने अंग्रेजी ब्रेल में ‘एटलस फॉर विजुअली इम्पेयर्ड (इंडिया)’ (Altas for Visually Impaired (India) का विशेष संस्करण जारी किया।
  • इस ब्रेल एटलस को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन राष्ट्रीय एटलस एवं थिमैटिक मानचित्रण संगठन (NATMO) ने तैयार किया है।
  • इस मानचित्रों को दृष्टिबाधित छात्रों को शिक्षा के लिए देश के विभिन्न स्कूलों में वितरित किया जाएगा।
  • ब्रेल एटलस में मानचित्रों की रेखाओं को उभारा गया है और ऐसे संकेत दिए गए हैं जिनका स्पर्श करके स्थान की जानकारी मिल सकती है।
  • लगभग 20 मानचित्रों में भारत के भौगोलिक, सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक पक्षों के अलावा नदियों, वनों, महानगरों, सड़कों, रेलवे, फसलों इत्यादि की जानकारी भी दी गई है।
  • उल्लेखनीय है कि इस एटलस को 3 जनवरी, 2017 को तिरूपति (आंध्र प्रदेश) में आयोजित 104वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस में प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया था।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=59501
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=158369
http://www.thehindubusinessline.com/economy/policy/braille-atlas-for-visually-impaired/article9535194.ece