थॉमस एवं उबेर कप, 2018

प्रश्न-हाल ही में संपन्न महिलाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता उबेर कप, 2018 का खिताब किसने जीता?
(a) जापान
(b) थाइलैंड
(c) दक्षिण कोरिया
(d) चीन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • पुरुषों की बैडमिंटन टीम प्रतियोगिता ‘थॉमस कप’ और महिलाओं की बैडमिंटन टीम प्रतियोगिता उबेर कप बैंकाक, थाईलैंड में संपन्न। (20-27 मई, 2018)
  • थॉमस कप का यह 30 वां संस्करण तथा उबेर कप का 27वां संस्करण था।
  • प्रायोजक-टोटल (TOTAL)
  • थॉमस कप बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष) का परिणाम
    स्वर्ण पदक-चीन (3-1)
    रजत पदक-जापान
    कांस्य पदक-डेनमार्क एवं इंडोनेशिया
  • उबेर कप बैडमिंटन प्रतियोगिता (महिला) का परिणाम
    स्वर्ण पदक-जापान (3-0)
    रजत पदक-थाईलैंड
    कांस्य पदक-दक्षिण कोरिया एवं चीन
  • जापान ने 37 वर्ष बाद उबेर कप जीता है।
  • इससे पूर्व वर्ष 1981 में जापान ने उबेर कप जीता था।
  • चीन ने 10वीं बार थॉमस कप का खिताब जीता।
  • अंतिम बार वर्ष 2012 में चीन ने यह खिताब जीता था।
  • जापान ने अंतिम और मात्र एक बार वर्ष 2014 में थॉमस कप जीता था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://bwfthomasubercups.com/news-single/2018/05/27/title-no-10-for-china-thomas-cup-final-total-bwf-thomas-uber-cup-finals-2018/
http://bwfthomasubercups.com/news-single/2018/05/26/women-of-the-rising-stun-uber-cup-final-total-bwf-tuc-finals-2018/
https://en.wikipedia.org/wiki/2018_Thomas_%26_Uber_Cup