डीएएनएक्स-2017

DANX-17

प्रश्न-20-24 नवंबर, 2017 के मध्य किस कमान के तत्त्वावधान में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह रक्षा अभ्यास (डीएएनएक्स) 2017 संपन्न हुआ?
(a) त्रिशूल कमान
(b) अंडमान एवं निकोबार कमान
(c) पूर्वी कमान
(d) दक्षिणी कमान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20-24 नवंबर, 2017 के मध्य अंडमान एवं निकोबार कमान के तत्त्वावधान में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह रक्षा अभ्यास (डीएएनएक्स)-2017 संपन्न हुआ।
  • इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य सभी कमान बलों की प्रक्रियाओं एवं ड्रिलों की प्रैक्टिस करना तथा सुदृढ़ीकरण कर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की रक्षा प्रणाली मजबूत करना है।
  • फाइटर्स, विशेष बल, नौसेना जहाजों तथा हैवी लिफ्ट ट्रांसपोर्ट वायुयानों समेत भारत की मुख्य भूमि के अत्याधुनिक बलों (Accretional Forces) ने इस अभ्यास में भाग लिया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173818