ट्रोपेक्स-1

TROPEX 17

प्रश्न-24 जनवरी, 2017 को किसका वार्षिक थिएटर लेवल अभ्यास ‘ट्रोपेक्स-17’ की शुरूआत हुई?
(a) भारतीय वायुसेना
(b) भारतीय नौसेना
(c) भारतीय थलसेना
(d) भारतीय तटरक्षक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 जनवरी, 2017 को भारतीय नौसेना का वार्षिक थिएटर रेडिनेस ऑपरेशनल एक्सरसाइस ‘ट्रोपेक्स-17’ (Theatre Readiness Operational Exercise: TROPEX) पश्चिमी समुद्री तटबंद (Western Seaboard) पर प्रारंभ हुआ।
  • यह अभ्यास 1 माह तक चलेगा।
  • इस अभ्यास में पश्चिमी और पूर्वी नौसेना कमानों के पोत और वायुयान भाग ले रहे हैं।
  • इसके अलावा भारतीय वायुसेना, भारतीय थल सेना और भारतीय तटरक्षक बल भी मिलकर अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
  • इस अभ्यास में विमानवाहक पोत विक्रमादित्य, परमाणु पनडुब्बी चक्र, लैंडिंग प्लेटफार्म डॉक (LPD) जलाश्वा, विध्वंसक चेन्नई, लंबी दूरी की समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-8 आई आदि भाग ले रहे हैं।
  • यह अभ्यास विभिन्न चरणों में बंदरगाह और समुद्र में आयोजित किया जाएगा जिसमें लड़ाकू अभियानों के विभिन्न पहलू शामिल हैं।
  • ‘ट्रोपेक्स-17’ का उद्देश्य भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय थलसेना और भारतीय तटरक्षक बल के संयुक्त बेड़े की लड़ाई की तैयारियों का परीक्षण करना है।
  • इस अभ्यास का पिछला संस्करण जनवरी, 2015 में आयोजित किया गया था।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157717