टेनिस खिल़ाडी मारिया ब्यूनो का निधन

प्रश्न-हाल ही में टेनिस खिलाड़ी मारिया ब्यूनो का निधन हो गया। वह किस देश की प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी थीं?
(a) जर्मनी
(b) ब्राजील
(c) स्विट्जरलैंड
(d) फिनलैंड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 जून, 2018 को ब्राजील की लोकप्रिय टेनिस खिलाड़ी मारिया ब्यूनो (78 वर्ष) का साओ पाउलो में निधन हो गया।
  • वह विगत कई वर्षों से मुंह के कैंसर से पीड़ित थीं।
  • उन्हें टेनिस की ब्राजिलियाई ‘रानी’ माना जाता था।
  • उन्होंने अपने टेनिस कैरियर में तीन बार विंबलडन और चार बार अमेरिकी ओपन चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
  • मारिया ब्यूनो को ‘साओ पाउलो स्वालो’ उपनाम से भी पुकारा जाता था।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nytimes.com/2018/06/09/obituaries/maria-bueno-dead-tennis.html
https://abcnews.go.com/International/wireStory/brazilian-tennis-great-maria-bueno-dies-cancer-battle-55763960
https://en.wikipedia.org/wiki/Maria_Bueno